विक्षिप्त युवक ने दो बाइको एवं घर में लगाई आग

सिंगरौली। पुलिस चौकी जयंत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 जैतपुर निवासी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने दो बाइक एवं घर में आग लगा दिया, जहां दोनों मोटरसाइकिल जल कर खाक हो गई। वहीं मकान के अंदर रखी कई सामग्रियां भी जल गई। मौके पर पुलिस एवं दमकल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया है। अर्द्धविक्षिप्त युवक अपने सिर पर खुद वार कर लहुलुहान कर दिया। जिसका इलाज नेहरू चिकित्सालय जयंत में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जैतपुर निवासी रघुनाथ साहू पिता रामप्रताप साहू उम्र 28 वर्ष की मानसिक हालत ठीक नही है। आज दिन सोमवार की सुबह 11 बजे अचानक आपा खोया और पेट्रोल लेकर घरों एवं बाइको पर छिड़कते हुये आग लगा दिया। युवक की मॉ एवं अन्य परिजन धर-पकड़ कर रहे थे, लेकिन उसके आगे सब बेवस नजर आये। उसके पिता रामप्रताप साहू एनसीएल में ड्यूटी करने गये हुये थे। इध घटना को देख आसपास के लोग आग पर काबू पाने पुलिस को इतला दिये। जहां फायर बिग्रेड एवं पुलिस जब तक पहुंचती, तब तक में दोनो बाइके जलकर खाक हो गई और घर के अंदर धुआं ही धुआं उठ रहा था। बताया जाता है कि घर के अंदर की कुछ सामग्रियां जल गई हैं। इस दौरान लाखों रूपये का नुकसान होने का अनुमान है। उधर अर्द्धविक्षिप्त युवक अपने सिर पर खुद चोट पहुंचाते हुये लहुलुहान हो गया। फिलहाल अर्द्धविक्षिप्त युवक पुलिस के निगरानी में है।

Next Post

खेल को बढ़ावा देने रिंकू मिश्रा ने की 755 किमी की साईकिल यात्रा  

Mon Nov 24 , 2025
बालाघाट। जिले के सबसे पुराने बैडमिंटन एवं टेनिस खिलाड़ी रूपेश मिश्रा (रिंकू) पिता स्वर्गीय आनंद मिश्रा एवं श्रीमती मीना मिश्रा के सुपुत्र ने बालाघाट से अयोध्या धाम तक की प्रेरणादायी 755 किलोमीटर की साहसिक साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की। यह यात्रा 10 नवंबर को सुबह 7 बजे पुराने राम मंदिर […]

You May Like