खेल को बढ़ावा देने रिंकू मिश्रा ने की 755 किमी की साईकिल यात्रा  

बालाघाट। जिले के सबसे पुराने बैडमिंटन एवं टेनिस खिलाड़ी रूपेश मिश्रा (रिंकू) पिता स्वर्गीय आनंद मिश्रा एवं श्रीमती मीना मिश्रा के सुपुत्र ने बालाघाट से अयोध्या धाम तक की प्रेरणादायी 755 किलोमीटर की साहसिक साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की।

यह यात्रा 10 नवंबर को सुबह 7 बजे पुराने राम मंदिर एवं कालीपुतली चौक हनुमान मंदिर से प्रारम्भ हुई।

जो अयोध्या पहुँचकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन आशीर्वाद प्राप्त कर खत्म हुई l साईकिल यात्रा के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिंकू मिश्रा ने बताया कि मेरा मुख्य उद्देश्य रामलला के दर्शन कर उनके चरणों में ये हाजिरी लगाकर निवेदन करना था कि हे प्रभु आप बालाघाट में खेल को बढ़ावा देने हेतु 3 कोर्ट वाले बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए ज़िले के कलेक्टर और खेल से जुड़े आला अधिकारियों को ये स्मरण कराए l उन्हें ये काम की मन मे प्रेरणा देवे जिससे वो सभी बालाघाट में बैडमिंटन खेल और खिलाड़ी का नाम प्रदेश के साथ-साथ देश विदेश मे अपनी ख्याति बढ़ा सके l इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री गृह मंत्री एवं खेल मंत्री को इस संबंध में पत्र प्रेषित किए है ताकि यात्रा का उदेश्य पूरा हो सके l

सेवाभावी बैडमिंटन खिलाड़ी और रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि रिंकू मिश्रा बैडमिंटन एवं टेनिस के कुशल खिलाड़ी रहे है जो कॉलेज बैडमिंटन टीम के कप्तान रहते हुये

इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप के खिलाड़ी रहे है l अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है साथ ही

उनके विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रहे हैं l ये हमेशा से खिलाड़ी बच्चों के लिये अत्यंत विनम्र, मेहनती एवं समर्पित रहे है l

खेल प्रेमी और शिक्षा जगत मे सेवा भाव से कार्य करने वाले राजेश तिवारी ने कहा कि 755 किमी की यह 8 दिवसीय यात्रा उनकी अद्भुत भक्ति, इच्छाशक्ति और खेल भावना को दर्शाती है जिससे हर खिलाड़ी छात्रों को सबक लेना चाहिये l

समाजसेवी और व्यवसायी संजय वैद्य ने कहा कि यह उपलब्धि बालाघाट के लिए गौरव का विषय है और इससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा दिलाती है l

इस प्रेस वार्ता में इनके अलावा बैडमिंटन से जुड़े खिलाडियों में समाजसेवी कॉन्ट्रैक्टर लावेष घरढे , मनीष अग्रवाल,अनीश दीवान , हरमिनदर गांधी, दीपक मोटवानी , शिवशंकर भगत , सुभय वैद्य आदि शामिल थे l

Next Post

शव रखकर चक्काजाम करने वालों पर एफआईआर दर्ज

Mon Nov 24 , 2025
11 नामजद समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को बनाया गया आरोपी जबलपुर। गोराबाजार तिराहा के पास रोड पर लगे लोहे की ट्रेस बीम गिरने से अक्टूबर माह में घायल की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम किया था। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बावजूद […]

You May Like

मनोरंजन