एम्बुलेंस ने तीन वाहनों को मारी टक्कर

छिंदवाड़ा. शहर के पीजी कॉलेज रोड पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़ी तीन गाडिय़ों को टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर श्रीनिवास जनरल स्टोर में जा घुसी। हादसा वी-2 मॉल के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसे में दुकान का सामान भी टूट गया। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंबुलेंस ने पहले सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और एंबुलेंस सीधे जनरल स्टोर में जा घुसी। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया। लोगों के मुताबिक, चालक काफी देर तक मौके पर मौजूद लोगों से बहस करता रहा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही चालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जांच कर रही है। लोगों ने नशे की हालत में वाहन चलाने के आरोप की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

कंटेनर में रखा अवैध गांजा पकड़ाया

Tue Aug 25 , 2026
छिंदवाड़ा. थाना अमरवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत भुमका घाटी में पुलिस ने एक कंटेनर को पकड़कर उसमें रखा बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर से छिंदवाड़ा की ओर एक कंटेनर में अवैध रूप […]

You May Like