
छिंदवाड़ा. थाना अमरवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत भुमका घाटी में पुलिस ने एक कंटेनर को पकड़कर उसमें रखा बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर से छिंदवाड़ा की ओर एक कंटेनर में अवैध रूप से गांजा रख कर तस्करी की जा रही है. उक्त बात की सूचना मिलने पर पुलिस छिंदवाड़ा -नरसिंगपुर मार्ग पर कंटेनर को पकडऩे में जुट गई. अमरवाड़ा पुलिस ने कंटेनर को पकडऩे के लिए उसका पीछा किया और कंटेनर को भुमकाघाटी में पकड़ लिया. पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मांत्रा में गांजा रखा हुआ था. पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया है.
वहीं पुलिस ने कंटेनर के आगे पीछे चल रहे अन्य दो कार को भी पकड़े की कोशिश की लेकिन दोनों कार वहां से भागने लगी. इस पर पुलिस ने दोनों कार का पीछा कर उसे सिंगोड़ी पुलिस के पास पकड़ लिया और दोनों कार में सवार सवार 7 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने में जुट गई है. सूत्रों की माने तो पकड़े गए लोगों के पास से अवैध हथियार भी मिले है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने में जुट गई है. अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि उक्त मामले में पूछताछ की जा रही है मामले की जांच के बाद प्रकरण का खुलासा किया जाएगा.
