रक्षाबंधन पर मामा के घर आई मासूम को लगा करंट, मौत

हटा/दमोह। हटा थाना क्षेत्र के सोजना गांव में रक्षाबंधन पर्व मनाने नाना के घर आई एक वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार हिमांशी पिता अजय सिंह लोधी, निवासी सगौनी, पथरिया, अपनी मां रोशनी के साथ रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक दिन पहले सोजना गांव में अपने नाना कलू सिंह के घर आई थी। बताया गया कि घर में खेलते समय वह कूलर के संपर्क में आ गई और करंट की चपेट में आ गई।हादसे के बाद परिजन तत्काल मासूम को सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी डॉक्टर अमन श्रीवास्तव ने मासूम को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Next Post

मार्निंग वाक के लिए निकली बुजुर्ग महिला से ज्वेलरी की लूट

Tue Aug 25 , 2026
सीधी। शहर के कलेक्ट्रेट तिराहा के समीप मार्निंग वाक के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला को धमकाकर दो बाइक सवारों ने आज सोने की ज्वेलरी एवं मोबाइल लूट कर चंपत हो गये। वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद पीड़िता ने हल्ला गुहार मचाया। स्थानीय अर्जुन नगर […]

You May Like