अमेरिकी आयात शुल्क में कटौती से भारतीय निर्यात में होगी बढ़ोतरी: मूडीज़

चेन्नई, 03 फरवरी (वार्ता) क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज़ रेटिंग्स ने कहा है कि ज़्यादातर भारतीय सामानों पर अमेरिका का आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला देश से अमेरिका को होने वाले निर्यात वृद्धि को फिर से मज़बूत करेगा।

मूडीज़ रेटिंग्स ने कहा, “ज़्यादातर भारतीय सामानों पर अमेरिकी आयात शुल्क दर में कमी से अमेरिका को भारत के सामानों का निर्यात बढ़ेगा, जो देश का सबसे बड़ा निर्यात बाजार बना हुआ है। वर्ष 2025 के पहले ग्यारह महीनों में भारत के कुल सामानों के निर्यात का लगभग 21 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका का है।”

मूडीज़ ने कहा, “कम टैरिफ दरें रत्न, आभूषण, कपड़ा और परिधान जैसे श्रम-गहन क्षेत्र के लिए भी सकारात्मक होंगी, जो भारत के शीर्ष निर्यात क्षेत्र में से एक हैं। हालांकि, फार्मास्यूटिकल्स और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स अन्य दो प्रमुख निर्यात क्षेत्र पहले से ही 50 प्रतिशत आयात शुल्क से छूट प्राप्त थे और इसलिए उन पर इस कमी का असर होने की संभावना नहीं है।” हालांकि भारत ने हाल के महीनों में रूस से कच्चे तेल की खरीद कम कर दी है, लेकिन इसके पूरी तरह से बंद होने की संभावना नहीं है, क्योंकि अचानक रोक से आर्थिक विकास बाधित हो सकता है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने कहा कि रूसी तेल से पूरी तरह से दूरी बनाने से कहीं और आपूर्ति कम हो सकती है, कीमतें बढ़ सकती हैं और महंगाई बढ़ सकती है। भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातकों में से एक है।

 

 

Next Post

मणिपुर पुलिस ने हथियार, मादक पदार्थ किए जब्त

Tue Feb 3 , 2026
इंफाल, 03 फरवरी (वार्ता) मणिपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में समन्वित अभियान चलाकर हथियार एवं विस्फोटक बरामद किए, उग्रवादी तत्वों को गिरफ्तार किया तथा मादक पदार्थों और अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी […]

You May Like