
सीधी। शहर के कलेक्ट्रेट तिराहा के समीप मार्निंग वाक के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला को धमकाकर दो बाइक सवारों ने आज सोने की ज्वेलरी एवं मोबाइल लूट कर चंपत हो गये। वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद पीड़िता ने हल्ला गुहार मचाया। स्थानीय अर्जुन नगर निवासी कमला सिंह पति आनंद बहादुर सिंह उम्र 60 वर्ष द्वारा घटना की लिखित रिपोर्ट कोतवाली थाना में की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बदमाशों द्वारा सुबह करीब 8.30 बजे सोने का बाला, अंगूठी एवं मोबाइल की लूट की गई है। सीसीटीवी में कैद फुटेज में एक बाइक सवार बदमाश हेल्मेट लगाये है जबकि दूसरे का चेहरा नजर आ रहा है। बहरहाल पुलिस अज्ञात बाइक सवार बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।
इनका कहना है-
फरियादी श्रीमती कमला सिंह के आवेदन के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरा प्रयास है कि आरोपियों जल्द ही पकड़ा जाएगा।
दिव्य प्रकाश त्रिपाठी
थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली सीधी
