विद्यांजली अभियान के तहत गोद ली गई शालाओं का भ्रमण, कनाडा से आए दंपत्ति ने बच्चों के साथ बिताया समय

बालाघाट। बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा की पहल एवं अभिनव सोच के तहत जिले में विद्यांजली अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा शालाओं को गोद लेने की सराहनीय पहल की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के व्यापारियों एवं समाजसेवियों द्वारा विशेष रूप से पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की शालाओं को स्वेच्छा से गोद लेकर उनके विकास में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज कनाडा से आए लखविंदर सिंह बाई ने अपने परिवार के साथ लामता क्षेत्र की प्राथमिक शाला हिरमुटोला एवं टकाबर्रा का भ्रमण किया, जिन्हें विद्यांजली कार्यक्रम के तहत गोद लिया गया है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों को देखा तथा विद्यार्थियों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

लखविंदर सिंह द्वारा बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली गई तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए सहयोग जारी रखने की बात भी कही।

विद्यांजली अभियान के माध्यम से समाज के जागरूक नागरिकों एवं संस्थाओं को विद्यालयों से जोड़कर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल से विशेष रूप से दूरस्थ एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।

Next Post

सुबह फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Thu Mar 12 , 2026
सीधी। जिले के कमर्जी थानांतर्गत ग्राम हटवा खास में गुरुवार सुबह एक किशोर का शव फांसी पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार सूरज साकेत पिता भागीरथ साकेत उम्र 16 वर्ष बुधवार रात को परिवार के साथ खाना खाकर सोया था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे तक जब वह अपने कमरे […]

You May Like