कलियासोत कैचमेंट एरिया के सिंहपुर में शासकीय भूमि पर बने 15 भैंसों के तबेले जमींदोज

भोपाल: राजधानी में टीटी नगर नुजूल वृत्त के अंतर्गत कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा के निर्देश पर तहसीलदार कुणाल राऊत सहित आरआई,पटवारी की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व र्में हाईकोर्ट और एनजीटी के आदेश के भी किए जा चुके हैं. शहर के कलियासोत डेम के किनारे सिंहपुर गांव जो कि खुशीलाल अस्पताल के पीछे है. वहां पर काफी समय से डेयरी का संचालन किया जा रहा था. जिसमें भैंसे के तबले बनाए हुए थे. जो कि शासकीय भूमि पर बने थे. एैसे सभी 15 भेंसो के तबेलों और भूसा रखने के शेडों को जेसीबी चलाकर हटाया गया.
दो माह पहले हटाने के दिए थे निर्देश
अप्रेल माह में सभी कैचमेंट के क्षेत्रों में अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू की गई थी जिसमें शासकीय भूमि और निजी भूमि पर बने सभी तरह के निर्माणों को हटाया जाना था. अपे्रल माह में इनपर कार्रवाई करने प्रशासन पहुंचा था उस समय सभी डेयरी वालों ने कुछ दिन की माहलत मांगी थी और स्वयं हटाने का आश्वासन दिया था. लेकिन उन्होंने जगह खाली नहीं की. उसके बाद यह बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.
इनका कहना है

बारिश में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो,इसलिए अतिक्रमण हटाने की नियमानुसार कार्रवाई की गई.
कुनाल राउत, तहसीलदार टीटी नगर नुजृल वृत्त

Next Post

जल संरक्षण के लिए घर-घर संवाद कर रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव

Tue Jun 9 , 2026
इंदौर: जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार शहर के विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में पहुंचकर नागरिकों से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में महापौर ने आज वार्ड 76 के संपत हिल्स कॉलोनी में रिचार्ज शाफ़्ट संरचना के माध्यम से जल संरक्षण को लेकर […]

You May Like