जल संरक्षण के लिए घर-घर संवाद कर रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव

इंदौर: जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार शहर के विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में पहुंचकर नागरिकों से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में महापौर ने आज वार्ड 76 के संपत हिल्स कॉलोनी में रिचार्ज शाफ़्ट संरचना के माध्यम से जल संरक्षण को लेकर रहवासियों से चर्चा की तथा उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

संवाद के दौरान महापौर ने कहा कि आने वाले समय में पानी का संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बनने जा रहा है। यदि आज से ही जल बचाने और वर्षा जल को संरक्षित करने के प्रयास नहीं किए गए, तो भविष्य में जल संकट और गंभीर हो सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने स्तर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल पुनर्भरण और पानी के जिम्मेदार उपयोग को अपनाए।

महापौर ने कहा कि इंदौर शहर में जल संरक्षण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें आमजन की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय रहवासियों ने भी जल संरक्षण से जुड़े अपने सुझाव साझा किए और क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

Next Post

निर्धारित समय पर नहीं शुरू हो सकी निगम परिषद की बैठक

Tue Jun 9 , 2026
भोपाल: नगर निगम परिषद की बैठक तय समय पर शुरू नहीं हो सकी. बैठक का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था, लेकिन 11:45 बजे तक भी बैठक की कार्यवाही प्रारंभ नहीं हो पाई. इस दौरान न तो महापौर, न परिषद अध्यक्ष और न ही निगम आयुक्त बैठक स्थल पर पहुंचे […]

You May Like