
दमोह।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम समन्ना जिला दमोह में अंजुमन हुसैनीयां शिया कमेटी द्वारा हज़रत इमाम हुसैन अ स शहीदाने कर्बला का चेहल्लुम मनाया। जिसमें मजलिस हज़रत ए इमाम हुसैन अ स शहीदाने कर्बला वालों का बयान आली जनबा मौलाना सैयद एजाज हुसैन जैदी साहब ने किया व अंजुमन व अजादारों ने नोहा मर्सिया पढ़े मातम किया इस मौके पर कमेटी द्वारा अलाव का एहतमाम किया गया था। अकीदतमंदों ने आग अलाव पर चलकर हजरत इमाम हुसैन अ स को याद किया और अपनी मुरादें मांगी। प्रोग्राम में स्थानीय व दूर-दराज से आए सभी कोमों मिल्लत के अकीदतमंदो की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
