एसबीसी चुनाव की मतगणना अंतिम चरण में

जबलपुर: एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन-2026 की मतगणना पिछले सवा माह से लगातार जारी है। गुरुवार को , रामपुर नैकिन, मझौली, चुरहट, सीधी, चितरंगी, सिंगरौली, बैढऩ, देवसर, ओरछा और जतारा की मतपेटियों की गिनती शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।उक्त चुनाव में वर्तमान रुझानों में राकेश सिंह भदौरिया, विवेक सिंह, आरके सिंह सैनी, जय हार्डिया और नरेंद्र कुमार जैन बढ़त पर हैं।

महिला प्रत्याशियों में प्रवीण तिवारी, अन्नू पटेल, प्रतीका पाठक, रश्मि ऋितु जैन और प्रतिभा बालिया को बढ़त मिली है। प्रेस नोट के अनुसार अब तक 57,466 मतपत्रों की गणना हो चुकी है, जिनमें 55,484 मत वैध तथा 1,982 मत निरस्त पाए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया 16 जून से जारी है और इसकी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन लाइव प्रसारण व आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले की मतपेटियों की गणना की जाएगी।

Next Post

पेपर लीक पर सख्त सजा वाले फास्ट्रेक कोर्ट के प्रावधानों वाले विधेयक का मसौदा आज मंत्रिमंडल में पारित किया जाएगा: मोदी

Fri Jul 24 , 2026
नयी दिल्ली (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सरकार पेपर लीक मामले पर सख्त सजा के प्रावधानों के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था करने वाले एक कानून के मसौदे पर शुक्रवार को मंत्रिमंडल में फैसला करेगी और इससे संबंधित विधेयक संसद के इसी सत्र में लायेगी। […]

You May Like

मनोरंजन