छिंदवाड़ा में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

छिंदवाड़ा: डॉक्टरों पर लगातार हो रहे हमलों और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के विरोध में जेडीए छिंदवाड़ा के अध्यक्ष डॉ. साजिद ने अपनी बात रखी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के साथ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अस्पतालों और संबंधित विभागों में सुरक्षा अधिकारियों की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।

डॉ. साजिद ने बताया कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि अस्पतालों में विजिटर पास सिस्टम लागू किया जाए, ताकि एक मरीज के साथ केवल एक अटेंडर को ही अंदर जाने की अनुमति मिले। इससे अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने और डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉक्टरों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रखने की चेतावनी दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पतालों में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी भय के मरीजों का उपचार कर सकें। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन डॉक्टरों की मांगों पर क्या कदम उठाता है।

Next Post

वोटर आईडी कार्ड मामले में जांच के आदेश

Tue Oct 27 , 2026
इंदौर: इंदौर के वोटर आईडी कार्ड नर्मदा नदी किनारे मिलने पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। निर्वाचन विभाग और विधानसभा 4 के प्रभारी एसडीएम उक्त मामले की जांच कर रहे है। कल खरगोन जिले के मंडलेश्वर में नर्मदा नदी किनारे इंदौर के मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड मिले […]

You May Like