दुकान लगाने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

सिंगरौली । बैढ़न थाना क्षेत्र के कचनी इलाके में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर 23 वर्षीय दुकानदार राजू कुशवाहा पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार कचनी स्थित शराब दुकान के आसपास व्यवसाय करने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ि़त पक्ष का आरोप है कि स्थानीय निवासी आयरन साहू और उसके साथियों ने राजू कुशवाहा को घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में राजू के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसे सात टांके लगाने पड़े। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर बैढ़न पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीएसपी उमेश प्रजापति ने बताया कि दोनों पक्ष कचनी स्थित शराब दुकान के पास दुकान लगाते हैं। किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले के कारणों तथा आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Next Post

सड़कों पर उतरे अधिकारी, अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी

Fri Jun 12 , 2026
सरई । नगर को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम यातायात योग्य बनाने की दिशा में आज शुक्रवार को प्रशासनिक अमला पूरी सक्रियता के साथ सरई बाजार की सड़कों पर उतरा। वर्षों से बाजार क्षेत्र में पनप रही अव्यवस्था और बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अधिकारियों ने व्यापारियों, ऑटो […]

You May Like