शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी धराया

इंदौर: विजय नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था. पुलिस ने उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है.15 अगस्त 2025 को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

इस शिकायत पर थाना विजय नगर में थाने में प्रकरण दर्ज किया है, घटना के बाद से ही आरोपी फरार था. उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी और डीसीपी जोन-02 द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया. पुलिस ने आज आरोपी 25 वर्षीय विकास पिता किशोर सागोरे, निवासी सुंदर नगर, मालवीय नगर गली नं. 1, इंदौर को पकड़ लिया. आरोपी को माननीय जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. मामले की पुलिस विस्तृत जांच कर रही है.

Next Post

ताइक्वांडो खेल संघ विदिशा को नई टीम मिली

Sat Aug 30 , 2025
विदिशा। खेल जगत में इन दिनों ताइक्वांडो संघ को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसी क्रम में ताइक्वांडो मध्य प्रदेश के सचिव सुनील भारती ने विदिशा जिला इकाई का गठन करते हुए नई टीम घोषित की है। इसमें विनय गंभीर (सनी) को अध्यक्ष, पंकज […]

You May Like