
भानपुरा। भानपुरा नगर में दाऊदी बोहरा समाज ने 24 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास व धुमधाम से मनाया इस अवसर पर बोहरा समाज कि मस्जिद से एक भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें समाज के सभी पुरुष आमिल साहब शेख अली हुसैन के नेतृत्व में शामिल हुए जुलूस के मार्ग में स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कि गई व भव्य स्वागत हुआ व आतिशबाजी भी की गई इस जुलूस में समाज के छोटे छोटे बालक बालिका भी समाज कि परम्परा पोशाक में शामिल हुए बहुत ही अनुशासन से यह भव्य जुलूस देश भक्ति के व अपने धर्म गुरु के नारों के साथ निकला इस भव्य मिला दुन्नबी जुलूस में समाज के क़ुतुब भाई बोहरा,युसुफ भाई बोहरा,हुसेनी भाई बोहरा,अब्बास भाई बोहरा,खोजिम भाई बोहरा,शब्बीर भाई बोहरा,युसुफ भाई किराने वाले, अजगर भाई बोहरा, सहित अनेक समाजजन शामिल हुए।
