
दतिया। दतिया निवासी नगर पालिका के बाबू द्वारा आत्महत्या करने का मामला गरमा गया है। सीएमओ सहित तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। बाबू की पत्नी माधुरी सिंह ने झांसी के प्रेम नगर थाने में सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर, बाबू राजेश दुबे और धर्मेंद्र शर्मा पर अपने पति बाबू दिलीप सिंह को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। अब नगर पालिका सीएमओ, बाबू और ठेकेदार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
