
आगर मालवा। छावनी वार्ड नंबर 19 में नाग मंदिर के पास बुधवार सुबह गोवंश के अंग मिलने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया. जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे. एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल मालवीय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच करने लगे. इधर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता छावनी नाके पर प्रदर्शन करने लगे. अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच इस बात पर सहमति बनी की बाकी के अवशेष पुलिस बरामद करके कार्यकर्ताओं को देगी ताकि वे विधि विधान से गोवंश का संस्कार कर सके तथा दोषी कृत्य को करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करके कड़ी कार्यवाही की जाए.
