
मंदसौर। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने विकासखंड गरोठ के ग्राम बर्डिया पूना में “क्षीरधारा” का निरीक्षण कर पशुपालकों से संवाद किया। उन्होंने एचएफ जर्सी गायों व दुधारू भैंसों काè अवलोकन करते हुए दुग्ध समृद्धि अभियान के तहत कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देने और सांची सहकारी संघ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान पशु-पक्षियों हेतु बनाए गए पेयजल होद की सराहना की गई। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत करीब 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित तालाब का निरीक्षण कर उसकी गहराई बढ़ाने व आसपास पौधारोपण के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम पंचायत देवरी में नव निर्मित मॉडल पंचायत भवन का अवलोकन किया। भवन के हाल, किचन व वेटिंग रूम सहित रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और रिचार्ज पीट की जानकारी ली तथा नागरिकों से स्व-गणना में भाग लेने की अपील की।
कलेक्टर ने राहगीर अभियान के तहत हटाए गए अतिक्रमण का भी मौके पर निरीक्षण किया और सहयोग करने वाले लोगों के नाम शिलापट्ट पर अंकित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
