जमतरा घाट में डूबे अनूपपुर के युवक का शव मिला 

जबलपुर। नर्मदा के जमतरा घाट में डूबे अनूपपुर के युवक का शव मिल गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार अनूपपुर के सामतपुर निवासी 20 वर्षीय प्रियांश मिंज ने थाने में सूचना दी कि उसका बड़ा भाई एडविंन जोर्ज मिंज (23 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ जबलपुर पर्यटन के लिए आया था। जमतरा घाट पर दोस्तों के साथ नहा रहा था। नहाते समय दोस्त जानी इक्का गहरे पानी की चपेट में आकर डूबने लगा था उसे डूबता देख दोस्त एडबिन जॉर्ज मिंज उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह भी डूब गया और दोनों चंद ही पलों में नर्मदा में समा गए थे।‌ घटना के बाद से ही गोताखोरों और परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।

जिलहरी घाट के पास मिला शव

आज ग्वारीघाट स्थित जिलहरी घाट के पास स्थानीय लोगों ने एक शव को पानी में उतराते हुए देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँचे प्रियांश ने शव की शिनाख्त अपने भाई एडविंन के रूप में की। भाई का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Next Post

शादी में गया था परिवार, सूने मकान के ताले तोड़ जेवरात ले उड़े चोर

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती कटनी दफाई में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। पुलिस ने […]

You May Like