‘हीरो या हैवान’ किसकी होगी जीत? अक्षय-सैफ की फिल्म का टीजर रिलीज

हैदराबाद,अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का पहला टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया। 45 सेकंड का यह साइलेंट टीजर सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म में अक्षय और सैफ लंबे अरसे बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

 

टीजर की शुरुआत सैफ अली खान के अंधे किरदार से होती है। उनके ठीक पीछे काली परछाई की तरह अक्षय कुमार किलर की भूमिका में दिखते हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि अक्षय किलर हैं या सैफ का साया बनकर उन्हें बचाने वाले हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है।

 

*अनोखे लुक में दिखेंगे दोनों सितारे*

‘हैवान’ एक साइको किलर फिल्म है। इसमें सैफ एक अंधे और ईमानदार केयरटेकर की भूमिका में हैं, जबकि अक्षय एक किलर के रोल में नजर आएंगे। दोनों ही कलाकार मूंछ-दाढ़ी में रफ और रॉ लुक में दिखेंगे।

 

यह फिल्म साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मलयालम एक्शन थ्रिलर ‘ओप्पम’ (2016) का हिंदी रीमेक है।

 

*11 सितंबर को होगी रिलीज*

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई हैं। इसमें प्रीतम का संगीत है।

 

अक्षय और सैफ के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, श्रेया पिलगांवकर, राजपाल यादव, शारीब हाशमी, राजेश शर्मा, पहल चौधरी और मनोज जोशी भी अहम भूमिका में हैं।

 

‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह तारीख अक्षय कुमार के बर्थडे 9 सितंबर के दो दिन बाद है।

Next Post

*भारत में 10 साल से बैन पर आतिफ असलम का दर्द

Wed Aug 12 , 2026
हैदराबाद, मशहूर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे प्रतिबंध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत में काम करने से रोके हुए लगभग 10 साल हो गए हैं। ‘आदत‘ गाने के लिए मशहूर आतिफ ने कहा कि इसके बावजूद उनके फैंस […]

You May Like