लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़ व मेरठ मंडल सेमीफाइनल में

लखनऊ, (वार्ता) लखनऊ मंडल ने प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में दमदार खेल के सहारे सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दूसरी ओर गोरखपुर मंडल, आजमगढ़ मंडल व मेरठ मंडल भी अपने-अपने क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ अंतिम चार में पहुंच गए।

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल ने अयोध्या मंडल को 26-18 से हराया। पहले क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ मंडल ने बस्ती मंडल को 20-17 से शिकस्त दी। आजमगढ़ की ओर से दिव्यांश ने अकेले 6 गोल जबकि मनीष व अभिषेक ने 4-4 गोल किए। बस्ती से गणेश ने सर्वाधिक 5 गोल किए।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर मंडल ने वाराणसी मंडल के खिलाफ 20-16 से जीत दर्ज की। गोरखपुर की जीत में मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर मनीष ने 7 गोल किए। चौथे क्वार्टर फाइनल में मेरठ मंडल ने अमेठी हास्टल को रोमांचक मैच में 28-25 से शिकस्त दी। मेरठ की जीत में मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर कुणाल ने आठ गोल दागे।

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में मेरठ मंडल बनाम आजमगढ़ मंडल और दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल बनाम गोरखपुर मंडल के बीच टक्कर होगी।

 

Next Post

इन्फारमेटिक प्रेक्टिसेस विषय की परीक्षा में किसी भी केंद्र पर नहीं पकड़ाए नकलची

Wed Mar 12 , 2025
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा हायर सेकेण्डरी की परीक्षा आयोजित की जा रही है. मंगलवार को इन्फारमेटिक प्रेक्टिसेस विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। विभाग के पीआरओ मुकेश मालवीय ने परीक्षा के सम्बन्ध में जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि सम्पन्न हुई परीक्षा में प्रदेश के किसी […]

You May Like