6 कफ सीरप के नमूने किए एकत्रित, परासिया में तीन दुकानों में छानबीन

छिंदवाड़ा. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की विशेष जांच दल द्वारा आज तहसील परासिया में दवाईयों की गुणवत्ता की जांच की. जांच के दौरान दल ने परासिया में स्थित कैलाश मेडिकल स्टोर, राय मेडिकल स्टोर एवं न्यू सिटी मेडिकल स्टोर की विस्तृत जांच की। इस दौरान 6 कफ सिरप के नमूने एकत्रित कर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, विशेष जांच दल द्वारा मिलावटी औषधि

बैच नंबर-13 की रिकवरी की कार्यवाही भी की गई। इस दौरान दल ने छिंदवाड़ा एवं परासिया क्षेत्र के प्रभावित बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी एकत्र की गई। दल द्वारा निरंतर कफ सिरप सहित अन्य औषधियों के सैंपल एकत्र कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा निम्न गुणवत्ता या मिलावटी औषधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 एवं नियम 1945 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूर्व में जिन मेडिकल स्टोर की जांच की गई थी तथा अनियमिताएं पाई गई थी, उनमें से चार मेडिकल स्टोर संचालाकों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं मेडिकल स्टोर संचालकों के स्पष्टीकरण प्राप्त होने के पश्चात उनके औषधि लाइसेंस को निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Next Post

आरईएस की महिला लिपिक 8 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई

Wed Oct 8 , 2025
सीधी। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा सीधी कार्यालय में आज लोकायुक्त रीवा की टीम ने आज महिला लिपिक को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। यह रिश्वत ठेकेदार से बकाया भुगतान के लिए ली जा रही थी। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार राजकुमार साकेत पिता गोपीचंद साकेत उम्र […]

You May Like