नारी शक्ति ने शहर में निकाली तिरंगा रैली

झाबुआ। विगत दिनों पहलगांव में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दाेष नागरिकों का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से की गई, एयर स्ट्राइक में सैकड़ो आतंकवादियों को मारकर उनके अड्डों को मिट्टी में मिलाकर भारतीय सेना के वीर सैनिकों ने जिस अदम्य साहस और शौर्य पराक्रम का परिचय दिया है उस पर प्रत्येक देशवासियों को गर्व है, इन्हीं वीर सैनिकों के सम्मान में सामाजिक महासंघ की महिला इकाई द्वारा सोमवार शाम तिरंगा यात्रा, कृतज्ञता रैली का आयोजन शहर में किया गया। इस यात्रा में विभिन्न समाज की महिला इकाई ने अपनी सहभागिता दी।

नपां अध्यक्ष ने किया रैली का नेतृत्व

सोमवार शाम को 7 बजे शहर के राजवाड़ा चौक पर शहर की विभिन्न समाज की महिला इकाई तिरंगा यात्रा या कृतज्ञता यात्रा के लिए एकत्रित हुई। इस रैली का नेतृत्व झाबुआ नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार ने किया। इस रैली में महिला शक्तियों के हाथों में भारतीय ध्वज लिए हुए, भारत माता की जय…. वंदे मातरम्… भारतीय सेना की जय…. ऑपरेशन सिंदूर की जय…. आदि जयकारे लगाते हुए, रैली शहर के आजाद चौक, बाबेल चौराहा, थांदला गेट, राधाकृष्ण माग आदि क्षेत्रों से होते हुए पुनः राजवाड़ा पहुंची जहां रैली का समापन हुआ।

Next Post

काशी एक्सप्रेस में चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Tue May 20 , 2025
खंडवा। लोकमान्य तिलक मुंबई से गोरखपुर जा रही 15017 काशी एक्सप्रेस में पहियों के पास आग लग गई। घटना मंगलवार शाम 6 बजे हरसूद के पास चारखेड़ा रेल ब्रिज की बताई गई है। आग लगने और धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ट्रेन को रुकवाया […]

You May Like