
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल (इंदौर), शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक महेश पालीवाल (इंदौर) तथा मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक श्याम निषाद (कटनी) को बनाया गया है।
इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी ने अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया है। माना जा रहा है कि नए संयोजकों के नेतृत्व में संबंधित प्रकोष्ठों के जरिए जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।
