‘बिग बॉस 19’ में फैमिली वीक शुरू हो गया है। कुनिका सदानंद के बेटे और अशनूर के पिता ने घर में एंट्री ली, जिससे माहौल गमगीन हो गया। अशनूर पर कमेंट के कारण तान्या अशनूर के पिता से नाराज।
‘बिग बॉस 19’ में वीकेंड का वार एपिसोड की कमान इस बार रोहित शेट्टी ने संभाली और कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। हालांकि, मृदुल के एविक्शन के चलते इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी को भी घर से बेघर नहीं किया गया। अब, बिग बॉस के घर में फैमिली वीक शुरू हो गया है, जिसके चलते घर का माहौल काफी भावुक और गमगीन हो गया है।
‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते घर में कंटेस्टेंट्स के परिवार से कोई एक सदस्य एंट्री करेगा। फिलहाल दो सदस्यों ने घर में दस्तक दी है: कुनिका सदानंद के बेटे और अशनूर के पिता।
