लंदन/नयी दिल्ली (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बेलफास्ट और मैनचेस्टर में दो नए भारतीय वाणिज्य दूतावासों का उद्घाटन किया है और ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर के साथ बैठक की।
श्री एस जयशंकर ब्रिटेन की यात्रा पर है।
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘आज मैनचेस्टर में उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर से मिलकर अच्छा लगा। ‘उनका प्रोत्साहन हमारे वाणिज्य दूतावास की स्थापना में योगदान रहा है।
उन्होंने कहा ‘भारत-ग्रेट ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने के हमारे प्रयासों पर भी चर्चा की।”
श्री जयशंकर ने मैनचेस्टर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन पर पोस्ट किया ‘ब्रिटेन में मैनचेस्टर में हमारे चौथे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करते हुए बहुत खुशी हो रही है।
उन्होंने कहा ‘हमारे साथ शामिल होने के लिए उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर, मंत्री कैथरीन वेस्ट1, उप महापौर पॉल डेनेट और सांसद नवपी मिश्रा का धन्यवाद। ‘यह कदम मैनचेस्टर में हमारे समुदाय और भारत के मित्रों की लंबे समय से चली आ रही इच्छा को पूरा करता है।
विदेश मंत्री ने कहा ‘मुझे विश्वास है कि ब्रिटेन में हमारी मौजूदगी में यह नवीनतम वृद्धि लोगों के बीच आपसी, सांस्कृतिक, व्यापार और निश्चित रूप से क्रिकेट संबंधों को मजबूत करेगी।’
उन्होंने एक दिन पहले बेलफास्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया।
