चावल, गेहूं नरम, चीनी मजबूत, दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के भाव टूट गये। चावल के साथ गेहूं में भी गिरावट रही। आवक कम रहने से चीनी में तेजी रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 10 रुपये प्रति क्विंटल फिसलकर 3,844.42 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं भी तीन रुपये की गिरावट के साथ 2,854.46 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। आटे की कीमत भी तीन रुपये टूट गयी। दाल-दलहनों में उड़द दाल 13 रुपये और मूंग दाल आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल 15 रुपये और चना दाल नौ रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। वहीं, मसूर दाल की कीमत 21 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा 65 रिंगिट चढ़कर 4089 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 33 रुपये और वनस्पति 15 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मूंगफली तेल की कीमत भी 64 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल में 27 रुपये और सोया तेल में 18 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। सूरजमुखी तेल सात रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ गत दिवस के स्तर पर स्थिर रहा जबकि चीनी चार रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

सेंसेक्स ने पहली बार 86,000 अंक को छुआ

Thu Nov 27 , 2025
मुंबई, 27 नवंबर (वार्ता) आईटी, निजी बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 86,000 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक पहली बार 26,300 अंक तक पहुंचने में कामयाब रहा। बाजार […]

You May Like