जिले में अब तक औसत 231.1 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच। जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक औसत 321.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 315.1 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

अधीक्षक भू-अभिलेख, नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 की प्रात: 8 बजे तक जिले की चारों तहसीलों में वर्षा का विवरण इस प्रकार है- नीमच में 285.0 मि.मी., जावद में 222.0 मि.मी., सिंगोली में 231.7 मि.मी. तथा मनासा में 186.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

गत वर्ष इसी अवधि में नीमच में 293.6 मि.मी., जावद में 330.0 मि.मी., सिंगोली में 437.0मि.मी. तथा मनासा में 200.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, 8 जुलाई 2026 को प्रात: 8 बजे तक बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 12.0 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान नीमच तहसील में 30.0 मि.मी., जावद में 4.0 मि.मी. मनासा में 14.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई तथा सिंगोली में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

Next Post

कर्नल की पत्नी से ठगी

Wed Jul 8 , 2026
​ग्वालियर। शहर के मुरार थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने सेना के एक कर्नल की पत्नी को अपना शिकार बनाया है। आर्मी कैंट एमएच चौराहा स्थित एसबी कॉलोनी निवासी जूही पाण्डेय (पति सिद्धार्थ मिश्रा) बीती दिल्ली और आगरा यात्रा के लिए गूगल पर होटल सर्च कर रही थीं। ​इसी दौरान […]

You May Like