विवादित बयान पर घिरे विधायक प्रीतम लोधी, खंडेलवाल से मुलाकात में रखा पक्ष

भोपाल: करेरा के एसडीओपी और आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद भाजपा के निशाने पर आए पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने गुरुवार सुबह भोपाल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। इस दौरान लोधी ने पूरे मामले में अपना पक्ष विस्तार से रखा और घटनाक्रम को लेकर सफाई दी। पार्टी द्वारा उनसे तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया था, जिसके बाद यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, विधायक लोधी ने अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि जिस कथित टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ, वह सीधे तौर पर एसडीओपी आयुष जाखड़ द्वारा उनके बेटे के संदर्भ में कही गई बातों से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि लोधी ने अपने पक्ष में यह भी कहा कि उन्होंने केवल स्थानीय परिस्थितियों को लेकर नाराजगी जताई थी और इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। क्योंकि उनका मानना है राजनीतिक मामलों में दखल करना पार्टी का काम है, नाकि अफसरों का।\

गौरतलब है कि हाल ही प्रीतम लोधी का बयान सामने आया था जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि एसडीओपी जाखड़ ने उनके बेटे से कहा कि वह करेरा में नजर नहीं आए और भविष्य में वहां से चुनाव न लड़े, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया था। जिस पर लोधी एसडीओपी से 15 दिन में स्पष्टीकरण मांग रहे थे और नहीं होने पर जाखड़ के बंगले को दस हजार लोगों की भीड़ लेकर गोबर
से भर देने की धमकी दे रहे ठंड। जिस पर भाजपा नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए थे। ऐसे में भोपाल में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक स्तर पर स्थिति स्पष्ट करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब पार्टी नेतृत्व उनके जवाब पर विचार कर आगे की कार्रवाई तय करेगा।

Next Post

इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की जीत के बीच फैंस के बीच हुई हिंसक झड़प: स्टैंड्स में चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

Thu Apr 23 , 2026
लखनऊ | आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में जहां राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक क्रिकेट देखने को मिली, वहीं स्टेडियम के स्टैंड्स से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान दर्शकों के दो गुट किसी बात पर आपस में भिड़ गए। […]

You May Like