
छिंदवाड़ा।आए दिन सागौन की तस्करी करने के मामले सामने आ रहे है बीती रात भी छिंदवाड़ा वन परिक्षेत्र के जाखावाड़ी वन चौकी के अमले ने सागौन की तस्करी करने वाले तीन आरोपी को पकड़कर उनके पास से 7 नग सागौन की चिरान जब्त किया है. उप वनमंडलाधिकारी अनादी बुधोलिया के मार्गदशन में छिंदवाड़ा परिक्षेत्र अधिकारी नीरज बिसेन को सूचना मिली थी जाखावाड़ी क्षेत्र में सागौन की तस्करी होने वाली है मुखबिर की सूचना के बाद परिक्षेत्र अधिकारी नीरज बिसेन ने जाखावाड़ी वन चौकी के अमले को सर्तक कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. बुधवार कि दरमेयानी रात को मुखबिर कि सुचना पर जाखावाड़ी वन चौकी के अमला सागौन तस्करों को पकडऩे में जुट गया था. रात के समय वन अमले ने एमपी 28 एमजी 2415 होंडा साईन एवं एमपी 28 जेडबी 8501 स्कुटी में रख कर सागौन की तस्करी कर रहे आरोपी समीर घोतरे पिता बिसन घोतरे 22वर्ष निवासी राधादेवी , राकेश विश्वकर्मा पिता रघुनाथ 36 वर्ष निवासी नौलाझीर थाना चांद और मनोज पिता रामकिशन घोतरे 22वर्ष निवासी लोहागीं को हिरासत में ले लिया. वन अमले ने आरोपियों के पास से 7 नग सागौन की चिरान जब्त कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनसे पूछताछ करने में जुट गई है. उक्त कार्रवाई में छिंदवाड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी नीरज बिसेन रेंजर, डिप्टी रेंजरओपी मर्सकोले सहित रमेश मर्सकोले, अभीषेक रघुवंशी, दामोदर सिरसवे, उमाशंकर शर्मा, वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिक की अहम भूमिका रही.
