हुजूर में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

भोपाल। शहर के हुज़ूर तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बन रहे निर्माण को ध्वस्त किया गया इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम विनोद ने बताया कि जिन स्थानों पर कार्रवाई की गई, वहां पहले राजस्व अमले ने जांच की थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित निर्माण शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किए गए हैं। इसके बाद नोटिस जारी किए गए और नियमानुसार कार्रवाई की गई। एसडीएम सोनकिया ने कहा, हुजूर तहसील क्षेत्र में लगातार अवैध कॉलोनियों और कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं। हमने पहले सर्वे कराया और फिर चिन्हित स्थानों पर सख्त कार्रवाई की।

इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

-ग्रीनवुड फार्म फार्म हाउस की परिधि शासकीय भूमि तक फैल गई थी। सीमांकन कर अवैध निर्माण हटाए गए।

-ग्राम छावनी पठार यहां शासकीय भूमि पर कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए गए थे। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से इन निर्माणों को ध्वस्त किया। भूमि को पुन: शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

-मिलेनियम कॉलेज परिसर कॉलेज परिसर की सीमा से बाहर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। इस अतिक्रमण को हटाकर जमीन को मुक्त कराया गया।

-मयूरी गार्डन विवाह समारोह और अन्य आयोजनों के लिए उपयोग होने वाले इस गार्डन ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। सीमाओं का निर्धारण कर कब्जा हटाया गया।

 

Next Post

करोंद क्षेत्र से अवैध गुमठियाँ और ठेले हटा कर सामान ज़ब्त

Sat May 17 , 2025
भोपाल। नगर निगम द्वारा करोंद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए, क्षेत्र में अवैध रूप से स्थापित 10 गुमठियों, 5 हवा कंप्रेसर, लोहे का पलंग, एक काउंटर, 8-10 टायर और अन्य सामान को ज़ब्त कर लिया गया। नगर निगम ने व्यापक योजना बनाकर इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय […]

You May Like

मनोरंजन