बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव का भव्य प्रदर्शन, जुलूस से लेकर मंच तक उमड़ा उत्साह

बेगमगंज। अनुसूचित जनजाति समुदाय ने अपने आराध्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शनिवार को बड़े उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाई। तहसीलभर से आए सैकड़ों लोग रंग-बिरंगी परंपरागत वेशभूषा में नृत्य-गीत प्रस्तुत करते हुए लोहा मिल से दशहरा मैदान तक जुलूस के रूप में पहुंचे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर राजनेताओं, समाजसेवियों, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, पार्षद अजय जाट और विधायक देवेंद्र पटेल के समर्थकों ने जुलूस का भव्य स्वागत किया।

दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बेगमगंज और सिलवानी क्षेत्र से बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, जल-जंगल-जमीन की रक्षा की उनकी विचारधारा और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी विरासत, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में कुंवर धर्मवीर सिंह, नीलमणि शाह, सुरजीत सिंह, निशा मसकौले सहित अनेक वक्ताओं ने अपनी बात रखी। मंच संचालन देवदास उइके ने किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

जनजाति गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Sat Nov 15 , 2025
भोपाल। जनजाति गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आज गायत्री शक्तिपीठ, एलआईसी ऑफिस के सामने, नर्मदापुरम रोड, एमपी नगर, जोन-1 में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता व जनजातीय समाज के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान […]

You May Like