भारत में 100 करोड़ का निवेश करेगी एमवे

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (वार्ता) एफएमसीजी क्षेत्र की डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे अगले तीन से पांच साल में भारत में 100 करोड़ रुपये (1.2 करोड़ डॉलर) के निवेश की योजना बना रही है।

एमवे के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल नेल्सन के इस सप्ताह भारत दौरे के बाद कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। भारत अमेरिका और चीन के साथ एमवे के तीन वैश्विक विनिर्माण केंद्रों में शामिल है तथा कंपनी के भारतीय विनिर्माण को हाल ही में 10 साल पूरे हुए हैं।

एमवे इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 100 करोड़ रुपये के निवेश का इस्तेमाल कंपनी के भौतिक विस्तार के अलावा, मौजूदा स्टोर्स को नया स्वरूप प्रदान करने, वितरक क्षमता बढ़ाने और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया जायेगा।

श्री नेल्सन ने कहा, “भारत एमवे के वैश्विक विजन के केंद्र में है। एमवे के लिए, भारत परिवर्तन के मुहाने पर है, और इस बदलाव को गति देने के लिए, हम महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए महत्वपूर्ण निवेश जारी रख रहे हैं।”

एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश चोपड़ा ने कहा, “जैसे-जैसे भारत विकसित भारत 2047 के अपने दृष्टिकोण की ओर अग्रसर है, हमें अपनी स्थानीय उपस्थिति को मज़बूत करके और लोगों तथा नवाचार में निवेश करके इस परिवर्तनकारी यात्रा में योगदान देने पर गर्व है।”

 

 

Next Post

56 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला डीजीसीआर अवॉर्ड

Wed Oct 29 , 2025
भोपाल। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 56 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और डिस्क देकर सम्मानित किया. प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. पुलिस मुख्यालय के […]

You May Like