कांग्रेस कार्यालय में दो दिवसीय मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं विधानसभा स्तर के पुनरीक्षण प्रभारियों के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि श्री राहुल गांधी ने पूर्व में वोट चोरी के गंभीर मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया था। उसी संकल्प और जागरूकता को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस संगठन लगातार मतदाता सूची के सत्यापन और पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

 

इस अवसर पर डॉ. संजय कामले, महेंद्र जोशी, ललित सेन, जे.पी. धनोपिया, आरिफा खान, निर्मला एंथोनी, प्रोमिला मित्रा, इरफान खान एवं प्रमोद असैया सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

 

कार्यक्रम में स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर कैम्पेन चलाया जाएगा तथा बीएलए द्वारा मतदाता सूचियों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही पारदर्शिता के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

हरीश चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की वोट चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Next Post

रात भर अंधेरे में रहे 50 गांव आकाशीय बिजली से 33 केवी लाइन का इंसुलेटर ब्लास्ट

Sat Aug 30 , 2025
ब्यावरा। पगारी बंगला फीडर के तहत शुक्रवार शाम को बारिश, आकाशीय बिजली की गर्जना के बीच एकाएक 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट होने से क्षेत्र के लगभग 50 गांवों में अंधेरा छा गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे बिजली गुल हो गई. इस दौरान बारिश, […]

You May Like