इंदौर:अवैध शराब के मामले में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के साथ पांच वाहनों जब्त कर 3 लाख 70 हजार से अधिक का माल जब्त किया है. सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग ने जिलेभर में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की.
इस दौरान पांच दोपहिया वाहनों से शराब परिवहन करते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई इंदौर जिले में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक सख्त संदेश है. उन्होंने कहा कि ऐसे कारोबारियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. जनता अवैध गतिविधियों की सूचना विभाग को दें.
