सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नगदी चोरी

इंदौर: तिलकनगर थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी (स्कीम नंबर 140) में अज्ञात बदमाश ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार प्रीति पति पुष्पेंद्र पटेल (32) निवासी 64 वृंदावन कॉलोनी स्कीम नंबर 140 की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

फरियादिया ने बताया कि 7 मार्च की सुबह करीब 5 बजे के आसपास अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और अलमारी में रखे जेवर व नकदी चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान में करीब आधा किलो चांदी की पायल, 250 ग्राम चांदी का कंदोरा, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स और 4500 रुपए नगद शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

‎प्रधानमंत्री मोदी ने सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई दी

Tue Mar 10 , 2026
‎नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस के अवसर पर बल के जवानों को हार्दिक बधाई देते हुए देश के महत्वपूर्ण ढांचों की सुरक्षा में उनके अनुशासन, समर्पण और अहम भूमिका की जमकर सराहना की है। श्री मोदी ने मंगलवार […]

You May Like

मनोरंजन