बहन के नाम से काम कर रही थी ऑपरेटर, दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर: समर्थन मूल्य पर हुई गेहूं खरीदी में चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं, जिससे साबित होता है कि किस प्रकार की धांधली इस बार गेहूं खरीदी में हुई है। ऐसा ही एक मामला बरेला के शिवांशी वेयरहाउस में सामने आया है जहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम पर उसकी बहन काम कर रही थी और जबकि बतौर कम्यूटर ऑपरेटर के ऊपर एफआईआर हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरेला के शिवांशी वेयरहाउस में संकुल स्तरीय महिला संगठन द्वारा खरीदी के द्वारा जो 1630 क्विंटल की फर्जी एंट्री की गई है। जिसमें केंद्र पर बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर देवी साहू पर एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि उक्त केंद्र पर पूजा साहू नाम की युवती के द्वारा बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर काम किया जा रहा था। लेकिन कागजों में देवी साहू का नाम दर्ज था और जो डिग्री जमा की गई थी, वह भी देवी साहू के नाम से थी । ऐसे में मामला पूजा साहू के ऊपर दर्ज न करके देवी साहू के ऊपर दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार सभी दस्तावेजों में देवी साहू के नाम से पूजा साहू के द्वारा हस्ताक्षर करे गए हैं।
संचालक ने किया महिलाओं के साथ एग्रीमेंट
इसके अलावा उपार्जन में एक और मामला सामने आया है, जिसमें केंद्र का वास्तविक संचालन करने वाले आनंद पटेल द्वारा जब यह पूरा मामला सामने आ गया तो उसने जनपद के कुछ अधिकारियों की मौजूदगी में महिला संगठन की महिलाओं के साथ एक एग्रीमेंट किया हुआ है जिसमें उसने कम मात्रा को पूरा करने की बात कही है, लेकिन यह पूरी जानकारी छुपाई जा रही है। यदि महिलाएं और जनपद के अधिकारी पुलिस के समक्ष यह जानकारी दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करें तो वास्तविक दलाल पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Next Post

हथियारों के साथ दो बदमाश पकड़ाए

Tue May 27 , 2025
जबलपुर: क्राइम ब्रांच और अधारताल-गोरखपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से तीन चाकू, दो तलवार जब्त की गई।अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि इंद्रप्रस्थ कालोनी कंचनपुर में क्राइम ब्रांच एवं थाना पुलिस ने घेराबंदी कर बाबू उर्फ अजय […]

You May Like