ग्वालियर: दिल्ली पुलिस ग्वालियर में डेरा डाले हुए है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन करने के आरोप में आज सोमवार को यूथ कांग्रेस के दो और नेताओं को ग्वालियर से पकड़ा है।इनके नाम राजा गुर्जर और अजय कुमार हैं। इससे पहले यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को भी ग्वालियर से हिरासत में लिया गया था।
आरोप है कि इन नेताओं ने कार्यक्रम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। दिल्ली के तिलक नगर थाना पुलिस की टीम ग्वालियर आई थी। स्थानीय पुलिस की मदद से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र और झांसी रोड थाना क्षेत्र से तीनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के लिए इन तीनों को दिल्ली ले जाया गया है।
