ग्वालियर :भारत मंडपम में इंटरनेशनल डेलिगेट्स की मौजूदगी में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से बीती रात यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था. पुलिस को संदेह है कि जितेंद्र इस पूरी साजिश का हिस्सा था और विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद था. दिल्ली पुलिस की टीम ने जितेंद्र यादव को आज दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया गया है.
पुलिस उन ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है जहां प्रदर्शन के दौरान पहनी गई विवादित टी-शर्ट्स प्रिंट करवाई गई थीं.दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की आज सोमवार को ग्वालियर चंबल क्षेत्र में ताबड़तोड़ रेड जारी है. ग्वालियर से राजा गुर्जर के अलावा भिंड से बिमल, झांसी से प्रद्युम्न और ललितपुर से बंटी शुक्ला नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है.
