अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, युवक की मौत प्रेमिका के साथ घूमने निकला था सागर

छिंदवाड़ा। मोहखेड़ मार्ग पर पालखेड गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लावा गोगरी निवासी सागर (20), पिता महेश दिकू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सागर अपनी प्रेमिका के साथ बाइक से घूमने निकला था। इसी दौरान पलखेड़ गांव के पास अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सागर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घ्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Next Post

अज्ञात कारण से युवक ने खाया जहर, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Mon Aug 10 , 2026
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उमरिया में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने का मामला सामने आया है। जहर के प्रभाव से तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने […]

You May Like