फर्जी बैंक कॉल के झांसे में आया व्यापारी, खाते से उड़ाए 30 हजार रुपए

इंदौर: बाणगंगा क्षेत्र में साइबर ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक व्यक्ति के खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए. संजय सोनी निवासी रेवती रोड, भवरासला ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को आरबीएल बैंक से बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर एक सर्विस एक्टिवेट की गई है.

सर्विस बंद करने के नाम पर कॉलर ने उनके व्हाट्सएप पर रेबल क्रेड्रिट कार्ड एप नाम की फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा. फाइल खोलते ही फोन पर ओटीपी आने लगे और कुछ देर बाद खाते से 30,885 रुपए ट्रांसफर हो गए. पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

आमवाला चौराहे पर तीन युवक हथियारों सहित गिरफ्तार

Sat Oct 11 , 2025
इंदौर: हीरानगर पुलिस ने देर रात वाहन चेकिंग के दौरान तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ लिया. आमवाला चौराहा पर चेकिंग के दौरान आरोपी राघव जरिया निवासी सागर, ओम उर्फ किट्टू यादव और अनुराग उर्फ मयंक सोनी जरिया को रोका गया. तलाशी लेने पर राघव के पास से […]

You May Like

Play sound