इंदौर: हीरानगर पुलिस ने देर रात वाहन चेकिंग के दौरान तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ लिया. आमवाला चौराहा पर चेकिंग के दौरान आरोपी राघव जरिया निवासी सागर, ओम उर्फ किट्टू यादव और अनुराग उर्फ मयंक सोनी जरिया को रोका गया.
तलाशी लेने पर राघव के पास से नुकीला स्प्रिंगदार चाकू और एक अपाचे बाइक, ओम के पास से लोहे का स्टीलनुमा चाकू तथा अनुराग के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले. पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है.
