नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले 15 भारी वाहनों का चालान काटा

इंदौर: शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए इंदौर पुलिस लगातार सख्त निगरानी कर रही है. 10 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नो एंट्री नियम का उल्लंघन करने वाले 15 भारी वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें हिदायत दी गई.वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस ने नो एंट्री मार्गों पर लगातार निगरानी रखी.

इस दौरान, भारी वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश कराते पाए जाने पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की और वाहन चालकों को प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी. साथ ही चालकों को यह भी समझाया गया कि वे प्रतिबंधित मार्गों और निर्धारित समय के नियमों का पालन करें ताकि शहर में यातायात सुचारू और सुरक्षित बना रहे.

Next Post

कुख्यात सट्टे के अड्डे पर रेड: विरोध के बीच दरवाजे तोडक़र घुसी पुलिस

Sat Oct 11 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने कुख्यात सटोरिए कैलाश चक्रवर्ती के ठिकाने पर दबिश दी। कुम्हार मोहल्ला स्थित दो मंजिला मकान में जहां सट्टा पट्टी लिखी जा रही थी, वहां सटोरियों ने गेट बंद कर दिए थे इस बीच पुलिस की कार्रवाई का विरोध भी परिजनों ने किया लेकिन पुलिस पूरी तैयारी […]

You May Like

मनोरंजन