गिट्टी का अवैध परिवहन करते चार वाहन जप्त, प्रकरण दर्ज

मऊगंज, कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे चार वाहनों को जप्त किया गया है. खनिज विभाग द्वारा जांच के दौरान हनुमना क्षेत्र में दो ट्रेलर एवं दो डंपर को गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया. जप्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार पुलिस थाना हनुमना एवं पुलिस चौकी पिपराही की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है. संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. कलेक्टर संजय कुमार जैन ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. गौरतलब है कि मऊगंज सहित हनुमना क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसके बाद भी यह अवैध कारोबार जारी है.

Next Post

डोसीगांव में निगम टीम पर हमला, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई कार्रवाई

Fri Jul 31 , 2026
रतलाम। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की बकाया राशि वसूलने पहुंची नगर निगम की टीम पर शुक्रवार सुबह डोसीगांव में अचानक पथराव हो गया। कुछ ही मिनटों में हिंसक विरोध में बदल गई। दूसरी ओर रहवासियों ने निगम कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, जिससे मामला […]

You May Like