भ्रमण के लिए समुद्र तट पर गए शिक्षक और छात्र डूबे

अकोला, (वार्ता) महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के काशीद बीच पर रविवार को दो लोगों के समुद्र में डूबकर मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अकोला के एक निजी कोचिंग संस्थान के 12 छात्रों और तीन शिक्षकों का एक समूह शनिवार को भ्रमण के लिए काशीद बीच गया था। इसी दौरान समुद्र तट पर, समूह के तीन सदस्य समुद्र में उतरे और पानी की तेज धारा में फंस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तथा बोरली और मुरुड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान अकोला के शिक्षक राम कुटे (60) और छात्र आयुष रामटेके (19) के रूप में हुई है। एक अन्य छात्र आयुष बोबडे (17) भी लहरों में बह गया था, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है।

Next Post

दिल्ली में अस्पताल के पास अनधिकृत निर्माण पर अदालत ने लगायी रोक

Mon Nov 10 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने संजय नगर स्थित एक विवादित खुले हरित क्षेत्र में किसी भी अनधिकृत निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए निरोधक आदेश जारी किया है। आदालत ने एनकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का संचालन करने वाली ब्रैम हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से […]

You May Like