उज्जैन:विक्रम उद्योग पूरी क्षेत्र में किसानों की जमीन अधिग्रहित किए जाने के लिए तैयारी चल रही है. अवार्ड पारित होने वाला है. इसी बीच कुछ किसान योजना के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनसे बात करने के लिए आज कलेक्टर रोशन कुमार सिंह स्वयं अपनी पूरी टीम लेकर पहुंचेंगे.
100 उद्योगों को मिली जमीन
उज्जैन में विक्रम उद्योगपुरी, भारत सरकार की 10 इंडस्टि्रयल स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में शामिल है. यह सिटी 1133 एकड़ में फैली है और 100 से अधिक उद्योगों को भूमि आवंटित की जा चुकी है. विक्रम उद्योगपुरी और मेडिकल डिवाइस पार्क, दो हिस्सों में विभाजित हैं.
समन्वय से समस्या का समाधानः कलेक्टर
नवभारत से चर्चा में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि विक्रम उद्योग पुरी में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जब औद्योगिक इकाइयां आकार लेगी तो आर्थिक विकास का सृजन होगा. प्रदेश सरकार लगातार निवेशकों के लिए मध्य प्रदेश के द्वार खोल रही है, रही बात किसानों की तो उनसे वन टू वन चर्चा करने के लिए आज स्वयं विक्रम उद्योग पूरी पहुंचूंगा, समन्वय से ही समस्या का समाधान होगा.
