वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 19 बाइक जब्त

इंदौर:विजय नगर पुलिस ने एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 19 चोरी की गई दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब आठ लाख रुपए बताई जा रही है. आरोपियों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगहों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

ये लोग वाहन के लॉकिंग सिस्टम की कमजोरी का फायदा उठाकर आसानी से बाइक चोरी कर लेते थे. इस मामले में पुलिस संबंधित कंपनी को भी लॉक सुधार के लिए पत्र भेजेगी. मुख्य आरोपियों में उदय लोधी निवासी ग्राम लोहपूर, तहसील मेहरोनी, जिला टीकमगढ़; गौरव नामदेव निवासी कस्बा सिरोज, जिला विदिशा; यश नामदेव निवासी गौरीनगर, इंदौर; और सुमित शर्मा निवासी मठ मोहत, गुना शामिल हैं.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सूने इलाकों में जाकर दोपहिया वाहन चोरी करते थे और चोरी की बाइकें बाजार में बेचते थे. यश नामदेव के खिलाफ पहले से ही बाणगंगा और एरोड्रम थानों में कई लूटपाट के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने विजय नगर, लसूड़िया और एमआईजी थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 19 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं. इनमें कई टीवीएस और हीरो कंपनी के वाहन शामिल हैं.

Next Post

ननि के रिटायर्ड दस अधिकारियों को आवास खाली करने नोटिस

Mon Jun 9 , 2025
सिंगरौली: नगम पालिक निगम सिंगरौली के सेवा निवृत 10 अधिकारी-कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर आवास खाली करने का नोटिस नगर निगम द्वारा जारी किया गया है। कमिश्नर द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारियों को 2 माह […]

You May Like