
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ विकराल रूप धारण करते हुए आंध्र प्रदेश के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके 28 अक्टूबर की सुबह यनम के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच टकराने की आशंका है, जिसे लेकर आंध्र प्रदेश के 16 तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। विशाखापत्तनम में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
तूफान के असर से ओडिशा के पुरी और खुर्दा में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है, सुरक्षा के मद्देनजर वहां स्कूल और नौकायन सेवाएं तीन दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा, मौसम विभाग ने तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में एहतियातन सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
