मक्सी बायपास पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौत

मक्सी बायपास पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब मक्सी बायपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सिरोलिया से शाजापुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर चालक 45 वर्षीय दिलीप पाटीदार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे की 1033 एम्बुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Next Post

प्लॉट से आठ लोहे के पाइप चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

Tue Oct 27 , 2026
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर में एक प्लॉट पर रखे आठ लोहे के पाइप चोरी हो गए. प्लॉट मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक व्यक्ति पाइप ले जाते हुए दिखाई दिया, इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई. साहू नगर निवासी सचिन पंवार ने बताया कि 25 […]

You May Like